Gangrape in Sriganganagar: राजस्थान के श्रीगंगानगर (Sriganganagar) से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर आपका खून खौल उठेगा। महज 13 साल की एक मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दरिंदगी (Gangrape in Sriganganagar) का मामला सामने आया है। चहल चौक (Chahal Chowk) इलाके में चल रहे कुछ होटलों में बच्ची को हवस का शिकार बनाया जा रहा था।

बच्ची अपने घर से बाहर निकली थी, तभी एक रिक्शा चालक (Rickshaw Driver) ने उसे बहला-फुसलाकर सीधे चहल चौक स्थित एक होटल संचालक के पास ले गया। यहीं से इस खौफनाक कहानी की शुरुआत हुई। होटल मैनेजर ने बच्ची की फोटो खींची और उसे कई लोगों को भेज दिया। इसके बाद तो हैवानियत की हदें पार हो गईं।

यह घिनौना खेल तब पकड़ा गया जब दरिंदों द्वारा भेजी गई तस्वीरें पुलिस (Rajasthan Police) के पास पहुंची। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए छापेमारी (Raid) की और बच्ची को दरिंदों के चंगुल से छुड़ा लिया। एसपी हरिशंकर के अनुसार, इस केस में होटल मालिकों, मैनेजर और रिक्शा चालक समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है।

इस घटना के बाद पूरा श्रीगंगानगर उबल रहा है। कांग्रेस और अन्य सामाजिक संगठनों (Social Organizations) ने सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया है। शहर में चल रहे अवैध होटलों (Illegal Hotels) को तुरंत बंद करने की मांग उठ रही है। पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ ने इसे जिले के लिए कलंक बताया है। वहीं भाजपा नेता महेश पेड़ीवाल ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि शहर के इन अड्डों पर अब सीधे बुलडोजर (Bulldozer Action) चलना चाहिए। लोग अब इंसाफ के लिए आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।

पढ़ें ये खबरें