TMC के भीतर राजनीतिक संकट गहरा होता जा रहा है. 58 विधायकों के ऐसे गुट के नेता को प्रतिपक्ष की मान्यता भी मिल गई है. स्पीकर ने ऋतब्रत बनर्जी को पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दी है. इन सबके बीच BJP में भी सावधानी और सचेत रहने का पाठ पढ़ाया जा रहा है. CM शुभेंदु सरकार में मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने अपनी ही पार्टी को चेतावनी देते हुए सावधान रहने को कहा है. इशारों इशारों में ही स्वपन दास गुप्ता ने TMC के वैसे नेताओं की ओर इशारा किया है जो बीजेपी के करीब आने की कोशिश कर रहे हैं.

स्वपन दास गुप्ता ने कहा कि TMC के कुछ नेता ऐसे है जो अभी बीजेपी के बंधु बनने की कोशिश कर रहे हैं और उन सबसे BJP वालों को सावधान रहने की जरूरत है.

CM शुभेंदु सरकार में मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने TMC के पतन पर कहा है कि, उनलोगों को जरा सा भी अपने पतन पर दुख नहीं है. तृणमूल कांग्रेस आंतरिक कलह के कारण बिखर रही है. कोलकाता के रासबिहारी से विधायक स्वपन दास गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा है कि, TMC के स्वयं विनाश पर मुझे कोई भी आंसू नहीं बहाना है. बस मेरी एकमात्र इच्छा यही है कि इन तोड़-फोड़ करने वालों की राजनीतिक संस्कृति पश्चिम बंगाल BJP को दूषित न कर पाए.

मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने बीजेपी को आगाह करते हुए आगे बोला कि झूठे दोस्तों से हमेशा सावधान रहना होगा जो आज हमारे करीब आ रहे हैं क्योंकि उन्हें अपने पिछले पाप धोने की बहुत ज्यादा जरूरत है और वे लोग इस प्रक्रिया को अपनाने के लिए अपनी तिकड़म बुद्धि जरूर लगाएंगे.

स्वपन दास गुप्ता ने कहा कि बंगाल की शुद्धिकरण प्रक्रिया अधूरी नहीं छोड़ी जा सकती. स्वपन दासगुप्ता पश्चिम बंगाल के एक प्रमुख राजनेता, वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक है. वे वर्तमान में पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री हैं. दास गुप्ता को भारतीय दक्षिणपंथी और हिंदू राष्ट्रवादी विचारधारा का एक प्रभावशाली बौद्धिक चेहरा माना जाता है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m