महायुति में विधान परिषद चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर मनमुटाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. विधान परिषद चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन में विवाद गहराता जा रहा है. इन्हीं सबके बीच एकनाथ शिंदे गुट के विधायक और पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार की बातों ने आग में घी डालने का काम किया है. BJP पर सीधा गंभीर आरोप लगाते हुए शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार ने कहा है कि शिवसेना को खत्म करने की कोशिश की जा रही है. अब्दुल सत्तार का कहना है कि बीजेपी हमारी सहयोगी गठबंधन है, पर उसके कुछ कार्यकर्ता शिवसेना को जिला स्तर पर कमजोर करने की कोशिश में जुटे हुए है.

पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार ने यहां तक कह दिए की एकनाथ शिंदे को ढाई साल के लिए महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जाए. हम BJP गठबंधन सहयोगी हैं.

अब्दुल सत्तार ने मंगलवार को एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी. शिवसेना विधायक ने दावा किया कि भाजपा के निचले स्तर के कार्यकर्ता शिवसेना को जिले में कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. शिवसेना को दरकिनार करने में लगे हुए हुए है जबकि साथ मिलकर काम करना चाहिए. पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार कहा कि बीजेपी उन सीटों पर अपना दावा ठोक रही है, जो ऐतिहासिक रूप से शिवसेना के पास रही हैं.

abdul sattar

अब्दुल सत्तार ने आगे कहा की एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री न बनाकर उनके साथ अन्याय हुआ है. एकनाथ शिंदे को 2.5 साल के लिए मुख्यमंत्री बनाया ही जाना चाहिए. अगर बिहार में मुख्यमंत्री बनाया और फिर बदला जा सकता है, तो महाराष्ट्र में ऐसा क्यों नहीं हो सकता?

उन्होंने आगे कहा कि महानगरपालिका, जिला परिषद, नगर पालिका और अन्य स्थानीय निकायों पर जहां पहले शिवसेना का दबदबा था, वहां बीजेपी ने अपना कब्जा जमा लिया है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m