UP Assembly Elections 2027. उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल बढ़ गई है. वहीं सीट बंटवारे (SP Congress seat sharing) को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है. बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के साथ ही विपक्ष भी अब सीटों के शेयर पर फोकस कर रही है. इसी कड़ी में सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति बन चुकी है और जल्द ही इस संबंध में बड़ा ऐलान हो सकता है. राहुल गांधी और अखिलेश यादव इस बार साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं.

संभावना है कि सपा और कांग्रेस चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी होने से पहले ही उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकती हैं. जिसका साफ-साफ उद्देश्य है कि प्रत्याशी अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा समय प्रचार कर सके और पार्टी के पक्ष में माहौल बना सके. कहा जा रहा है कि 200 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा चल रही है. सपा जल्द ही अपनी पहली सूची भी जारी कर सकती है.

इसे भी पढ़ें : “ये जितने इस समय हैं सब चोर हैं…” राम मंदिर दान गबन मामले में ट्रस्ट पर भड़के विनय कटियार, कहा- मंदिर के लिए सरकारें चली गईं, इन्हें हम छोड़ेंगे नहीं

बता दें कि बीते दिनों योगी सरकार की सहयोगी दल निषाद पार्टी के अध्यक्ष और सरकार में मंत्री संजय निषाद भी सीटों के बंटवारे को लेकर बीज डाल चुके हैं. सीट बंटवारे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया था कि उन्होंने गृह मंत्री से जल्द चर्चा करने का आग्रह किया था, जिस पर जवाब मिला कि उचित समय पर इस विषय पर बातचीत की जाएगी. इसके साथ ही निषाद ने पीएम मोदी के लिए कहा कि पीएम ने लगातार पिछड़ों के विकास के लिए काम किया है और मछुआरा समाज के लिए अलग विभाग बनाकर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया. हाथी, पंजा और साइकिल वालों को सत्ता मिली, लेकिन उन्होंने हमारे समाज के लिए कुछ नहीं किया.