लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर भाजपा पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया है। सपा का कहना है कि भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल समेत तमाम प्रदेशों का चुनाव लूट लिया, हथिया लिया, जबरन कब्जा लिया और जनता के मतों का अपमान किया।

सपा ने भाजपा पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भाजपा देश में चुनाव निष्पक्ष नहीं होने दे रही, बल्कि बेईमानी करके चुनाव को लूट रही है, हथिया रही है और जनमत का अपमान कर रही है। जनता विपक्षी दलों को वोट दे रही है, लेकिन भाजपा बेईमानी से उन वोटो को हथिया रही है और चुनाव लूट रही है।

READ MORE: मोदी सरकार के 12 साल: CM योगी ने प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ, कहा- उद्यमिता, नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति का केंद्र बना भारत

भाजपा चुनाव खत्म करना चाहती है

सपा ने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल समेत तमाम प्रदेशों का चुनाव लूट लिया, हथिया लिया, जबरन कब्जा लिया और जनता के मतों का अपमान किया। भाजपा प्रदेशों के चुनाव हथियाकर धीरे-धीरे चुनावी प्रक्रिया को ही समाप्त कर देना चाहती है, अगर चुनाव ही नहीं होंगे, तो भाजपा जनता से नहीं डरेगी और अपनी मनमानी करेगी।

READ MORE: गोरखपुर-आजमगढ़ को बड़ी सौगात: CM योगी करेंगे 1,250 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

अतः भाजपा की मनमानी, अत्याचार, शोषण, उत्पीड़न को रोकने के लिए भाजपा को चुनाव हराना आवश्यक है, जनता एकजुट होकर, एकमुश्त तरीके से भाजपा के खिलाफ वोट करे और भाजपा को हर हाल में चुनाव हराए तभी देश बचेगा, संविधान बचेगा।