सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तियरा क्षेत्र में खड़े डंपर से बाइक की टक्कर होने के बाद एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल का इलाज सिंगरौली अस्पताल में जारी है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया।
READ MORE: खून से लथपथ मिला महिला का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका; वारदात के बाद पति फरार
मिली जानकारी के अनुसार, परसदेही निवासी मनोज साहू उम्र (लगभग 22 वर्ष) बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तियरा क्षेत्र में खड़े डंपर से उनकी बाइक पीछे से टकरा गई। हादसे में दोनो को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर ले जाया गया उक्त घटना देर रात आठ साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है जहाँ चिकित्सकों ने मनोज शाह नामक युवक की मौत होने की सूचना दी इसके बाद परिजन इलाज के लिए सिंगरौली अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया।
READ MORE: MP में भीषण सड़क हादसा: शिवपुरी में सड़क किनारे खड़े 4 लोगों को डंपर ने रौंदा, 3 की मौत, एक गंभीर
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया गया। सूचना मिलने पर तहसीलदार सविता यादव ,कोतवाली टी आई अशोक सिंह परिहार नवानगर टीआई सहित विन्ध्य नगर टीआई अन्य पुलिस अमला मौके पर मौजूद रहा !
मिली जानकारी के अनुसार हादसा क्रॉसिंग के दौरान खड़े भारी वाहन से बाइक की टक्कर होने के कारण हुआ है क्रासिंग के दौरान सामने से गाड़ी आ रही थी जिसके तेज रोशनी आंखो पर पड़ने के कारण भी अनियंत्रित होकर वाइक खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

