सुल्तानपुर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना से इलाके में अफरा तफरा मच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन चल रही है।
हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत
यह पूरा मामला जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां, दर्पीपुर मोड़ के पास ओमकार ( 18 वर्षीय) अपने दोस्त के साथ R15 बाइक में सवार होकर चौरे गांव से सेमरी की ओर जा रहा था। तभी उनकी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त और उसमें सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
READ MORE: यार के साथ अंतिम सफरः घूमने निकले 2 दोस्त, हुआ कुछ ऐसा कि कुछ देर बाद दोनों की घर पहुंची लाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को बिरसिंहपुर अस्पताल रेफ र किया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि ओमकार अपने परिवार में एक भाई और एक बहन में था। उन्होंने प्रशासन से इस स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था और संकेतक लगाने की मांग की है।

