अंबेडकरनगर. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 दोस्तों को ठोकर मार दी. घटना इतनी भयानक थी कि दोनों को गंभीर चोटें आई और मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों और इलाके में हड़ंकप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- राजनीति का स्तर गिरा या नेताओं का! अजय राय ने PM मोदी के लिए की अभद्र टिप्पणी, पंकज चौधरी ने खरी-खोटी सुनाते हुए दिया बड़ा बयान

बता दें कि घटना अकबरपुर इलाके के इब्राहिमपुर मार्ग पर डल्लापुर के पास उस वक्त घटी, जब 2 दोस्त बाइक लेकर घूमने के लिए निकले. इसी दौरान बाइक को किसी तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मार दी. हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई. घटना होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों ने एक युवक को पहचान लिया. जिसके बाद तुरंत लोगों ने परिजनों को जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें- 27 में इनका राजनीतिक सूपड़ा…कांग्रेस-सपा पर केशव मौर्य का तंज, गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान

जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों की लाश को पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान शिवांशु (18) और अंकित यादव (21) के रूप में हुई है. पुलिस ठोकर मारने वाले वाहन का पता लगाने में जुट गई है.