लखनऊ. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे पीएम मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे हैं. जिसे लेकर पंकज चौधरी ने अजय राय पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, जब होने लगे अंत की आहट तो आने लगी शब्दों में गिरावट.

इसे भी पढ़ें- अगर सच में हिम्मत है, तो…’PDA ऑडिट’ जारी करने पर पंकज चौधरी का अखिलेश पर तंज, युवाओं को ठगने का लगाया आरोप

आगे पकंज चौधरी ने कहा, देश के लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अभद्र टिप्पणी कांग्रेस की बौखलाहट, निराशा और राजनीतिक दिवालियेपन को दर्शाती है. बीमार होने पर जिस प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक रूप से अजय राय जी के स्वस्थ होने की कामना की थी, आज उसी जनसेवक को ये अपशब्द कह रहे हैं. दुकान ‘मोहब्बत’ की और नीयत इतनी कड़वी?

इसे भी पढ़ें- कायदे में ही फायदा है! यातायात नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का हंटर, 566 वाहनों से वसूला 9 लाख से अधिक का चालान

आगे पंकज चौधरी ने कहा कि जब जनता के हित, विकास कार्यों और राष्ट्र निर्माण के मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ नहीं बचता, तब कांग्रेस के नेता मर्यादा भूलकर व्यक्तिगत टिप्पणी और अमर्यादित भाषा का सहारा लेते हैं. देश की जागरुक जनता ऐसे अपमानजनक व्यवहार का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से अवश्य देगी.