अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू नगर. जनपद में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. शुक्रवार यानी आज कुल 566 वाहनों का चालान किया गया और 9 लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है. पिछले 12 दिनों में कुल 4,194 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 75 लाख 71 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें- अगर सच में हिम्मत है, तो…’PDA ऑडिट’ जारी करने पर पंकज चौधरी का अखिलेश पर तंज, युवाओं को ठगने का लगाया आरोप

बता दें कि पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर शुक्रवार को यातायात पुलिस ने नेशनल हाइवे, चंधासी कोयला मंडी, आलमपुर समेत विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई.

पुलिस ने विशेष रूप से अवैध पार्किंग, ध्वनि प्रदूषण, शराब पीकर वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन संचालन पर सख्ती दिखाई. कुल 566 वाहनों का चालान किया गया और 9 लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया. 324 वाहन नो पार्किंग में खड़े मिलने पर चालान, 6 वाहन सीज, 1 चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया. वहीं 85 वाहन चालक बिना हेलमेट पाए गए, जिन पर चालान किया गया.

इसे भी पढ़ें- मासूम ने क्या बिगाड़ा था! मां ने 4 साल की बेटी की गला दबाकर की हत्या, वारदात जानकर कांप उठेगी रूह

अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति भी जागरुक किया. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.