बुलंदशहर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां गुरूवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि इस हादसे में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक दारोगा समेत 2 लोगों की मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

यह पूरा मामला जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र का है। जहां कुड़वाल बनारस गांव में अशोक कुमार एक दुकान से समान लेकर अपनी बाइक में बांध रहे थे। इसी दौरान गुलावठी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि इस हादसे में अशोक और जितेंद्र नाम के व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर दिया।

READ MORE: मौत की ठोकरः ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी ठोकर, मची चीख-पुकार, 3 लोगों के साथ जो हुआ…

छानबीन में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और गुस्साए ग्रामीणों को जैसे तैसे करके शांत कराया। पुलिस ने जाम खुलवाया और कार चालक को अरेस्ट कर लिया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि अशोक कुमार सीआईएसएफ में दारोगा के पद पर तैनात थे और छुट्टी पर घर आए हुए थे। इस घटना से मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है।