लखनऊ. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को ठोकर मार दी. घटना में चालक की मौत हो गई. वहीं हादसे में तीन लोग घायल हुए. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, कुछ तो शर्म कीजिए…आपकी पार्टी की महिला विधायक को पीट रहे सपाई गुंडे, ओपी राजभर ने साधा निशाना
बता दें कि घटना निगोहां थानांतर्गत लालपुर गांव के पास उस वक्त घटी, जब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं और चावल लादकर 3 लोग बंगला बाजार जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक की कोशिश में पीछे से जोरदार ठोकर मार दी. हादसे में तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग तीनों लोग घायल हो गए. वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- विपक्ष को जनता और चुनाव आयोग से…सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद SIR को लेकर इंडी गठबंधन पर बरसे पंकज चौधरी, दिया बड़ा बयान
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टर ने जांच कर चालक संतोष कुमार (45) को मृत घोषित कर दिया. 2 लोगों को मामूली चोटें आई है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. वहीं पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.

