लखनऊ. सुप्रीम कोर्ट ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के प्रक्रिया को पूरी तरह वैध बताया है. जिसे लेकर पक्ष अब फ्रंटफुट पर आकर विपक्षी दलों पर हमलावर है. इन सबके बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा चुनाव आयोग की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समूची प्रक्रिया को वैध और न्यायसंगत करार देना लोकतंत्र की एक बहुत बड़ी जीत है.
इसे भी पढ़ें- सत्ताईस के संग्राम से पहले अपनी ‘सेना’ तैयार कर रही BJP, कभी भी हो सकता है नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान
आगे पंकज चौधरी ने कहा, इंडी गठबन्धन के नेताओं ने अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए सदैव चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता को धूमिल करने का सुनियोजित षड्यंत्र रचा है. विपक्ष का यह कृत्य न सिर्फ हमारी लोकतांत्रिक साख पर आघात था बल्कि देश के नागरिकों के मन में संवैधानिक व्यवस्था के प्रति अविश्वास का जहर घोलने का एक अक्षम्य अपराध भी था.
इसे भी पढ़ें- कैसे कैसे लोग हैं… बिजली चोरी की जांच करने गई टीम पर हमला, जेई पर छोड़ा कुत्ता, 5 कर्मचारी घायल
पंकज चौधरी ने ये भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक निर्णय ने साफ कर दिया है कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) एक ‘मजबूत लोकतंत्र’ की बुनियाद है. विपक्ष को अब अपनी इस ओछी और नकारात्मक राजनीति को तुरंत बंद कर देना चाहिए तथा देश की जनता और चुनाव आयोग से माफी मांगनी चाहिए.
विपक्ष के गंभीर आरोप
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दल चुनाव आयोग और भाजपा पर सांठगांठ कर गड़बड़ी करने का आरोप लगा रहे थे. विपक्ष का दावा था कि एसआईआर की प्रक्रिया से विपक्ष को कमजोर करनी की कोशिश की जा रही है, जिस जगह पर विपक्ष के वोट हैं, वहां अधिक से अधिक संख्या में वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं. जिसके बाद चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था और सुप्रीम कोर्ट ने पूरी प्रक्रिया को वैलिड करार दिया है.

