निशांत राजपूत, सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 (NH-44) पर सर मंगनी गांव के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।
26 जुलाई महाकाल भस्म आरती: चंद्र और बिल्वपत्र से बाबा का आलौकिक श्रृंगार,
सुबह-सुबह चीख-पुकार, 4 की हालत गंभीर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा आज सुबह करीब 6 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में घायल हुए लगभग 15 यात्रियों में से 4 की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।
पॉवर गॉसिप: चार करोड़ का ‘शाही सफरनामा’… बिस्तर कहीं और बिल कहीं और… दतिया की “जलेबी”… टेढ़ी है पर मीठी है…
अस्पताल में इलाज जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
MP Weather Alert: 5 जिलों में ‘भारी बारिश’ का अलर्ट! अगले 4 दिनों तक जारी रहेगा दौर, पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


