मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना लवकुश होटल के पास हुई। मृतक दोनों युवक बड़ागांव से खेती की दवा खरीदकर अपने गांव सोरकी लौट रहे थे।
READ MORE: ग्वालियर में ताज एक्सप्रेस पर पथराव: भिखारी ने भीख न मिलने से किया हमला, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
परिवार में मचा कोहराम
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचकर रो-रोकर बुरा हाल हो रहे हैं।

