चंकी बाजपेयी, इंदौर। शहर में नशे और मौज मस्ती के लिए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 39 हजार नगद, चोरी के रुपए से खरीदे हुए तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
चंदननगर थाना प्रभारी तिलक करोले के मुताबिक फरियादी पुष्पेंद्र पाल निवासी विकास नगर के रहने वाले व्यक्ति के घर से ₹70 हजार नकदी राशि चोरी की वारदात हुई थी। मामले में पुलिस ने आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुष्पेंद्र उर्फ गोलू उम्र 28 वर्ष निवासी डायमंड पैलेस कॉलोनी, प्रभाकरण उर्फ प्रभा शर्मा उम्र 28 वर्षीय निवासी सिरपुर कंकड़ को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 39000 नगद, तीन कीमती मोबाइल फोन बरामद किया।
प्रभाकर पर 6 और पुष्पेंद्र के विरुद्ध 22 अपराध दर्ज
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 15000 की राशि उन्होंने खाने-पीने और मौज मस्ती में उड़ा दिए हैं। पकड़ा गया आरोपी प्रभाकर पर 6 अपराध, और पुष्पेंद्र के विरुद्ध 22 अपराध दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ डकैती की साजिश रचने, चोरी मारपीट सहित कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। फिलहाल चोरी के अन्य मामले में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को कई बड़ी चोरी के खुलासा होने की संभावना है।

