SRH vs RR IPL 2026 Eliminator: आईपीएल सीजन 19 के एलिमिनेटर मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने हैं। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद RR ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 243 रन बनाए। अब SRH को मुकाबला जीतने के लिए 244 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।
RR के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंद पर 97 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक जड़ते हुए 50 रन बनाए। इन दोनों के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 29, कप्तान रियान पराग ने 26, रविंद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा ने 12-12 रन का योगदान दिया।
SRH के लिए गेंदबाजी में प्रफुल्ल हिंगे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। उनके अलावा शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और नितीश कुमार रेड्डी को 1-1 सफलता मिली।
SRH और RR की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंज
इम्पैक्ट प्लेयर: सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल
राजस्थान रॉयल्स (RR)
अशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा
इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के इस मुकाबले का लाइव प्रसारण दर्शक टेलीविजन पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध है। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

