गुजरात के वडोदरा स्थित SSG अस्पताल और बड़ौदा मेडिकल कॉलेज के साइकियाट्री डिपार्टमेंट के 18 रेजिडेंट डॉक्टरों ने एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चिराग बारोट पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न, रैगिंग और गलत मैसेज भेजने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला डॉक्टरों ने उन पर अश्लील इशारों और अनुचित टिप्पणियों का भी दावा किया। इसके साथ ही डॉक्टरों को उनके एकेडमिक करियर और थीसिस को नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी जा रही थीं।
स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया के अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया। मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को बाहर भेजकर बंद कमरे में डॉक्टरों से करीब एक घंटे तक सीधे बातचीत की और उनके सबूत देखे। इस व्यक्तिगत सुनवाई के तुरंत बाद, स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डॉ. चिराग बारोट का तबादला भावनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज कर दिया।
हाल ही में सूरत में एक पोस्टग्रेजुएट मेडिकल छात्र की आत्महत्या के बाद राज्य के मेडिकल कॉलेजों में उत्पीड़न को लेकर चिंता बढ़ी है। मंत्री पानशेरिया ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार रैगिंग और दुर्व्यवहार के प्रति “ज़ीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रही है और डॉक्टरों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
दूसरी ओर, डॉ. चिराग की पत्नी डॉ. धारा बारोट ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि उनके पति जांच समिति का सहयोग कर रहे हैं और मीडिया ट्रायल के कारण अत्यधिक मानसिक तनाव में हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



