० हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए महिला कांग्रेस ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं से अधिकतम भागीदारी की अपील

राकेश कथूरिया ,कैथल। हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी के 26 जून को कैथल आगमन को लेकर महिला कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में महिला कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वागत कार्यक्रम और हस्ताक्षर अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह बैठक वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के मार्गदर्शन तथा कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला के आह्वान पर आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव प्रिग्या पाशा जैन और जिला अध्यक्ष सुशीला शर्मा के नेतृत्व में किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 जून को प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी कैथल के ढांड रोड स्थित किसान भवन पहुंचेंगी, जहां महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगी। इसके बाद जनहित के मुद्दों को लेकर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने, संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पर्ल चौधरी का कैथल दौरा संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगा और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनता की आवाज को मजबूती मिलेगी।

जिला अध्यक्ष सुशीला शर्मा ने सभी महिला कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने 26 जून के कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।