परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश पुलिस के “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत आज फिजिकल थाना पुलिस द्वारा शहर के फिजिकल ग्राउंड में खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों के प्रति प्रेरित करना था।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। खास बात यह रही कि इसमें ऐसे युवक भी शामिल हुए, जो पहले नशे की लत का शिकार थे, लेकिन अब नशामुक्त होकर बेहतर जीवन जी रहे हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

READ MORE: शादी की तैयारी के बीच युवक ने किया सुसाइड: परिजनों ने युवती पर लगाए गंभीर आरोप, परिवार में पसरा मातम

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया भी मौजूद रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन और भविष्य दोनों को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं को खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने, सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

पुलिस का कहना है कि “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत आगे भी जिलेभर में जागरूकता और खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m