मलोट. पंजाब में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल से ब्लॉक कांग्रेस मलोट के शहरी प्रधान शिव कुमार शिवा के नेतृत्व में मलोट एवं लंबी क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलकात की. इस दौरान कई विषयों में चर्चा हुई है. साथ ही हाल ही में संगठनात्मक बदलाव के तहत पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने अहम बात की.
खबर है कि चंडीगढ़ स्थित पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय कांग्रेस भवन में पार्टी हाईकमान से कांग्रेसी नेताओं ने मुलाकात की. इस दौरान पंजाब कांग्रेस मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल तथा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के साथ संगठनात्मक एवं राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में पंजाब की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, जमीनी स्तर पर पार्टी संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका मजबूत करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों और रणनीति को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने मलोट और लंबी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित एवं स्थानीय मुद्दों को भी पार्टी हाईकमान के समक्ष प्रमुखता से उठाया.
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस मलोट के शहरी प्रधान शिव कुमार शिवा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रतिनिधिमंडल में ब्लॉक कांग्रेस लंबी के प्रधान कुलवंत सिंह, सरांवां जैल के प्रधान अनमोल सिंह नवी, मलोट देहाती कांग्रेस के प्रधान मख्खन सिंह फूलेवाला, यूथ कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह बीनी मान सहित अन्य कांग्रेस नेता भी उपस्थित थे.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

