रवि रायकवार, दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मिली करारी हार के बाद अब क्षेत्र की राजनीति और राजपरिवार में हलचल तेज हो गई है। चुनाव से पहले बीजेपी की जीत का दावा करते हुए महाराजा गोविंद देव ने कहा था कि यदि उपचुनाव में बीजेपी हारती है, तो वे अपना मुंडन करवा लेंगे। हार के बाद से ही क्षेत्र में कयास लगाए जा रहे थे कि क्या वे अपना सियासी वादा पूरा करेंगे।

मैं अपने वचन पर कायम हूं

तमाम चर्चाओं और कयासों के बीच महाराजा गोविंद देव का बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे अपनी बात और वचन पर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। महाराजा गोविंद देव ने कहा- “मैं अपने वचन से बंधा हुआ हूँ और भाजपा की हार के बाद अपने सिर के बाल जरूर कटवाऊंगा (मुंडन कराऊंगा)।”

दर्दनाक हादसा: SSC की तैयारी कर रहे छात्र ने लगाई फांसी, डिप्रेशन के चलते उठाया खौफनाक कदम

राजपरिवार और राजनीतिक गलियारों में चर्चा

उपचुनाव के नतीजों के बाद महाराजा गोविंद देव के इस कदम की राजनीतिक गलियारों में जमकर चर्चा हो रही है। उनके इस बयान के बाद अब समर्थकों और स्थानीय लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वे कब अपना मुंडन करवाते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m