शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे चयनित अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को कड़े और स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। DPI ने वर्ष 2025 के परीक्षा परिणामों के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश आज ही जारी करने का हुक्म दिया है।

7 हजार पदों पर होनी है जॉइनिंग, 7 दिन का समय

जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश भर में करीब 7,000 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की पदस्थापना की जानी है। स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को हर हाल में 7 दिनों के भीतर जॉइनिंग देनी होगी। समय पर कार्यभार ग्रहण न करने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

MP कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलावः अब हर जिले में बनेगी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी,

पोर्टल 3.0 पर आज ही अपलोड करने के निर्देश

DPI ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नियुक्ति आदेश जारी करने के तुरंत बाद इसकी जानकारी संचालनालय को भेजी जाए। साथ ही, जिला शिक्षा अधिकारियों को एजुकेशन पोर्टल 3.0 (Portal 3.0) पर अपनी लॉगिन आईडी से आज ही अनिवार्यता नियुक्ति आदेश अपलोड करना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

फर्जी IAS तृप्ति राजपूत मामले में बड़ा खुलासा: विधानसभा के अंदर बनाया वीडियो,

तकनीकी समस्या से बचने के लिए व्यवस्था

तकनीकी दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए DPI ने विशेष गाइडलाइन जारी की है। जिन जिलों में चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 200 से अधिक है, वहां जिला शिक्षा अधिकारियों को दो या दो से अधिक अलग-अलग नियुक्ति आदेश (बैच) जारी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पोर्टल पर अपलोडिंग के समय किसी भी प्रकार की तकनीकी रुकावट या सर्वर की समस्या न आए।DPI के इस त्वरित आदेश से हजारों बेरोजगार युवाओं और चयनित अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। माना जा रहा है कि आज देर शाम तक सभी जिलों से नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

Exclusive: राजधानी के स्वास्थ्य संचालनालय में फिर चली कुर्की की कार्रवाई, कोर्ट के आदेश

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m