शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश की स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (STSF) ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विशेष निर्देश पर कार्यरत फोर्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के कुख्यात तस्कर तारकनाथ घोष को उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
READ MORE: धर्मांतरण-रेप केस की आरोपी बहनों का ईरानी डेरा से संबंध: लखनऊ से भोपाल आया परिवार, पिता की मौत के बाद स्पा सेंटर में नौकरी; फिर शुरू किया देह व्यापार का खेल
आरोपी तारकनाथ घोष पिछले 9 वर्षों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश में कछुओं और घड़ियालों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जुड़े तीन बड़े मामले दर्ज हैं, जिन्हें 5 मई 2017 को CBI के सुपुर्द किया गया था। तस्करी का यह नेटवर्क भारत के कई राज्यों के साथ-साथ बांग्लादेश और थाईलैंड तक फैला हुआ था। STSF ने आरोपी को पकड़ने के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। गिरफ्तारी एक संयुक्त अभियान में हुई, जिसमें वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB), रेलवे पुलिस और अन्य इकाइयों ने सहयोग किया।
READ MORE:संपत्तिकर वसूली मामलाः बकायादारों की सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया का नाम भी शामिल, उनके नाम 33.32 लाख रुपये टैक्स बकाया
आरोपी को विशेष न्यायालय शिवपुरी में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पूछताछ जारी है, ताकि उसके पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके और अन्य शामिल लोगों तक पहुंचा जा सके। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस सफलता पर STSF की टीम की सराहना की है और कहा है कि प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और अवैध तस्करी पर लगाम लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। यह गिरफ्तारी संगठित वन्यजीव तस्करी गिरोहों को बड़ा झटका बताई जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

