विकास नामदेव, शमशाबाद (विदिशा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ बीच सड़क पर दबंगई और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 22 जुलाई की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

कोचिंग जाते समय घेरा, मारपीट कर बनाया वीडियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्णकार कॉलोनी का रहने वाला एक छात्र जब अपनी कोचिंग के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उसे जबरन रोक लिया। आरोपियों ने छात्र के साथ सरेराह मारपीट की और वारदात का वीडियो भी बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

पूर्व IAS अफसर नियाज खान का राजनीति में कदम रखने का ऐलानः कहा-‘कॉकरोच पार्टी’ बनी तो करूंगा ज्‍वॉइन

पुलिस ने आरोपियों की पहचान की, जल्द होगी गिरफ्तारी

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बेखौफ युवक छात्र के साथ मारपीट कर रहे हैं। पीड़ित छात्र की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रोहित काशवानी, पुलिस अधीक्षक, विदिशा ने कहा- मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m