NEET Result 2026: राजस्थान के कोचिंग हब सीकर से एक दुखद खबर सामने आई है। NEET-UG 2026 के परिणाम आने के बाद 17 वर्षीय एक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र जयपुर ग्रामीण क्षेत्र का रहने वाला था और पिछले दो वर्षों से सीकर में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

खिड़की से देखा तो फंदे पर लटका मिला
उद्योग नगर थाना अधिकारी राजेश कुमार के अनुसार, रविवार सुबह काफी देर तक छात्र के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। हॉस्टल स्टाफ ने कई बार आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से देखने पर छात्र पंखे से तौलिए के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि छात्र ने कमरे में रखी एक बाल्टी को उल्टा कर उस पर खड़े होकर तौलिए से फंदा बनाया और पंखे से लटक गया।
NEET के साथ 12वीं की परीक्षा भी दी थी
पुलिस के मुताबिक, छात्र ने इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ NEET UG 2026 की परीक्षा भी दी थी। वह पिछले दो वर्षों से सीकर में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मौके की तलाशी के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। जांच में यह भी सामने आया कि छात्र कमरे में अकेला रहता था और अपने पास मोबाइल फोन भी नहीं रखता था।
पढ़ें ये खबरें
- दुर्गा पंडालों की सुरक्षा पर CM योगी सख्त! अफसरों को फील्ड में डटे रहने के निर्देश, कोताही पर होगी सीधी कार्रवाई
- ऑडी Q3 की दमदार एंट्री! 51.99 लाख कीमत, नए लुक और लग्जरी फीचर्स से मचाएगी धूम
- ये क्या! बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, नेशनल हाइवे पर किया चक्काजाम, 3 घंटे तक थम गए पहिये
- शासकीय उचित मूल्य की दुकान में 23 लाख रुपए की हेराफेरी, स्व-सहायता समूह के संचालकों के खिलाफ दर्ज किया मामला
- वन भूमि कब्जा हटाने के दौरान खूनी झड़प: पुलिस और वन विभाग की टीम पर हमला, 25 गांव वालों समेत 2 वनकर्मी घायल

