Bihar Crime: राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कल बुधवार से लापता छात्रा की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। आज गुरुवार की सुबह मासूम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा के सिर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मृतका की पहचान रौशनी कुमारी (10) के रुप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घर से दूध लाने निकली थी बच्ची
पूरा मामला बायपास थाना क्षेत्र के सती चौड़ा पास की है। परिजनों ने छात्रा के साथ गलत होने की भी आशंका जताई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह बच्ची अपने घर से दूध लेने के लिए बाहर निकली थी, जिसके बाद वह घर नहीं पहुंची। काफी देर होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। वहीं, आज उसका शव बरामद हुआ।
छानबीन में जुटी पुलिस
शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस की टीम पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डॉग और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कुछ जरूरी साक्ष्य जुटाए। फिलहाल छात्रा की मौत कैसे और किस वजह से हुई? इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची के हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
ये भी पढ़ें- पटना में 19 दिनों से लापता 3 साल की मासूम, पुलिस की सुस्ती पर परिजनों ने शहर भर में चिपकाए पंपलेट
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

