कन्नौज। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कानपुर से आई विजिलेंस टीम ने सदर तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में छापेमारी कर सब-रजिस्ट्रार अश्वनी वर्मा को कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जमीन के बैनामे के बादले मांगे डेढ़ लाख

आरोप है कि जमीन के बैनामे के बदले डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसे बाद में 60 हजार रुपये में तय किया गया। शिकायतकर्ता से यह रकम सब-रजिस्ट्रार के निजी कर्मचारी जितेंद्र कुशवाहा के जरिए ली जा रही थी। बैनामा प्रक्रिया के दौरान जैसे ही पैसा सौंपा गया, पहले से घात लगाए बैठी विजिलेंस टीम ने दोनों को दबोच लिया।

READ MORE: ‘आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें…’, मायावती ने जेवर छात्र हत्या मामले में उच्च-स्तरीय जांच की मांग, हमीरपुर पुल हादसे पर जताई चिंता

छानबीन में जुटी पुलिस

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रिश्वत सीधे न लेकर निजी कर्मचारी के माध्यम से ली जाती थी। विजिलेंस अधिकारियों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।