कुंदन कुमार, पटना। राजद सांसद सुधाकर सिंह ने आज सोमवार (24, अगस्त) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भारत बांग्लादेश जलसंधि मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, बिहार में बैठे हुए नेता फरक्का बांध की बात करते हैं। भारत-बांग्लादेश जलसंधि को लेकर बात क्यों नहीं करते हैं? सुधाकर सिंह ने साफ-साफ कहा कि केंद्र सरकार से सीधे-सीधे यह मांग करनी चाहिए कि भारत बांग्लादेश जलसंधि को खत्म किया जाए। क्योंकि इससे बिहार को बहुत बड़ा घाटा हो रहा है।

‘बांग्लादेश चला जाता है बिहार के हिस्से का पानी’

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि, बिहार के हिस्से की पानी सीधे बांग्लादेश चला जाता है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश को भी गंगा नदी की पानी ठीक से नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि, जदयू के नेता संजय झा फरक्का बांध की बात करते हैं। भारत बांग्लादेश जल संधि की बात क्यों नहीं करते हैं? उन्होंने प्रस्ताव रखा कि बिहार के जितने भी सांसद हैं, जितने भी विधायक हैं, जितने भी विधान पार्षद हैं। सब कोई एक साथ लेकर चलिए प्रधानमंत्री से बात कीजिए कि फरक्का जलसंधि को खत्म कर दिया जाए क्योंकि इससे दिक्कतें हो रही हैं।

जदयू नेताओं से की प्रस्ताव लाने की मांग

सुधाकर सिंह ने कहा कि, आज गंगा नदी उफान पर है। कई जगह पर तटबंध टूट रहे हैं। इसको लेकर जब बात किया जाता है, तो राजद के नेताओं को दोषी ठहराया जाता है। लेकिन अभी जो स्थिति है, उस पर सत्ता में बैठे हुए लोग क्यों नहीं कुछ बोलते हैं? निश्चित तौर पर या गंभीर मसला है। बिहार का मसला है और इसको लेकर जनता दल यूनाइटेड के नेताओं को पहल करनी चाहिए। सिर्फ बड़े-बड़े मीडिया हाउस को बुलाकर के बयान बाजी करते हैं। वह अगर सच में भारत बांग्लादेश जलसंधि को खत्म करने का प्रस्ताव रखते हैं, तो प्रधानमंत्री के साथ सर्वदलीय बैठक करें। फरक्का बांध को लेकर सर्वदलीय बैठक करे और स्थिति को साफ करें।

ये भी पढ़ें- भरत तिवारी के घर पहुंचे पवन सिंह, बहन से बंधवाई राखी, बोले- न्याय दिलाकर रहूंगा