Sukesh Chandrasekhar Wrote Letter to Arvind Kejriwal-Satyendar Jain: 200 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को नया पत्र लिखा है। सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल-सत्येंद्र जैन को 3 और घोटाले उजागर करने की धमकी दी है। साथ ही आम आदमी पार्टी यानी आप (AAP) को घोटालों की ऑलवेज पार्टी बताया है। बता दें कि धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल में बंद हैं।

सुकेश चंद्रशेखर का यह लेटर गुरुवार को सामने आया। उसने आम आदमी पार्टी को घोटालों की ऑलवेज पार्टी बताते हुए पंजाब को लेकर भी चेतावनी दी है। चंद्रशेखर ने दावा किया कि दिल्ली शराब नीति और जल बोर्ड को लेकर उसके पिछले खुलासे सही साबित हुए हैं।

सुकेश ने अपने पत्र में कहा कि उनके 2021-22 के खुलासे सही साबित हुए हैं। पत्र में ‘शराब नीति’ मामले के बाद अब ‘जल बोर्ड’ से जुड़े घोटालों का जिक्र किया। सुकेश ने चेतावनी दी कि तीन अन्य प्रमुख विभागों में उनके तीन और ‘घोटालों’ और ‘भ्रष्टाचार’ का जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) को ‘स्कैम की एनीटाइम, ऑलवेज पार्टी’ बताते हुए कहा कि उसकी प्रतिष्ठा केवल ‘घोटालों’ की वास्तविकता के स्तर तक ही बढ़ेगी।

सुकेश ने कहा कि पंजाब के लोगों को दोबारा मूर्ख बनाने की कोशिश काम नहीं आएगी। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में जो हुआ, पंजाब में उससे भी अधिक ‘आप’ के अहंकार और उसकी ‘घोटाला पार्टी’ को झटका लगेगा। सुकेश ने यह भी कहा कि केजरीवाल के ‘छद्म’ द्वारा देश की युवा पीढ़ी को उकसाने की चाल सफल नहीं होगी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m