बठिंडा। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद वह तख्त श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक हुए. इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सांसद हरसिमरत कौर बादल भी नजर आईं. सुखबीर बादल अपने ऊपर हुए हमले के बाद शुक्राना करने के लिए तख्त श्री दमदमा साहिब पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पंजाब की अमन-शांति और खुशहाली के लिए अरदास की तथा उनके लिए अरदास करने वाली संगतों का भी धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग पंजाब के पुराने बुरे दौर को वापस लाना चाहते हैं, लेकिन अकाली दल किसी भी कीमत पर पंजाब की शांति को भंग नहीं होने देगा.
तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेकने के बाद सुखबीर बादल ने कहा विपरीत समय में उनका साथ देने वालों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंनें जहां कि वह उन सभी संगतों के आभारी हैं, जिन्होंने उनके लिए अरदास की और मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहे. वह आज पंजाब में आए हैं और उनका एक ही संदेश है कि पंजाब को बचाया जाए. सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि पंजाब में ऐसी ताकतें सक्रिय हो गई हैं, जो पंजाब को अपना घर नहीं समझती, बल्कि पंजाब की लीडरशिप को खत्म करना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि सिख नेतृत्व को कमजोर करना और पंजाब में अमन-शांति भंग करना इन ताकतों का निशाना है.
पंजाब के हित के लिए संघर्ष किया है
अदाल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल शहीदों, पंजाब और खालसा पंथ की 105 साल पुरानी जत्थेबंदी है. पार्टी ने आजादी से पहले अंग्रेजों के खिलाफ और बाद में पंजाब के हितों के लिए संघर्ष किया है. उन्हें पार्टी की प्रधानगी की जिम्मेदारी मिली है और वह पंजाब की शांति, भाईचारे तथा खुशहाली के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.
घाव के टांके कट चुके हैं
सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि सुखबीर बादल के घावों के टांके खुल चुके हैं और अब प्रभावित स्थान पर प्लास्टर लगा हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब का माहौल खराब करने के प्रयास किए जा रहे हैं और इसी कारण विरोधी ताकतों की ओर से सुखबीर बादल को निशाना बनाया जा रहा है. पिछले दो वर्षों के दौरान सुखबीर बादल पर जितने भी हमले हुए, हर बार परमात्मा ने उनकी रक्षा की है.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

