कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। लगातार बढ़ती गर्मी और तापमान के बीच स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। सरकार ने ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को लेकर नए निर्देश जारी कर दिए हैं। फैसले का असर लाखों विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों पर पड़ने वाला है, क्योंकि स्कूलों के संचालन को लेकर स्पष्ट समयसीमा तय कर दी गई है।

दरअसल, मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरियाणा के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। बैठक में शिक्षा मंत्री Mahipal Dhanda भी मौजूद रहे।

सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है।

छुट्टियों के बाद स्कूल 1 जुलाई से दोबारा खुलेंगे। इस फैसले से प्रदेशभर के लाखों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।