Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (23 अक्टूबर 2026) की खबरों में जंतर-मंतर हिंसा: 29 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट की जांच कमेटी करेगी सुनवाई; सौरभ दास ने साइन किया पीस बॉन्ड, एक गलती ने बढ़ाई मुश्किलें; दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं झुकीं नेहा बोरा प्रमुख रहा.

1. जंतर-मंतर हिंसा: 29 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट की जांच कमेटी करेगी सुनवाई

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर्ड इंक्वायरी कमेटी (HPEC) 29 अक्टूबर को सुनवाई करेगी. इस दौरान प्रभावित लोग, गवाह और अन्य संबंधित पक्ष पुलिस कार्रवाई से जुड़े बयान और सबूत पेश कर सकेंगे.

पढ़े पूरी खबर……

2. सौरभ दास ने साइन किया पीस बॉन्ड, एक गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

दिल्ली के विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के सह-संयोजक सौरभ दास (Saurabh Das) को दिल्ली में अपने वर्तमान आवासीय पते का प्रमाण देने वाले दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया है. शुक्रवार को यह आदेश उनके पीस बॉन्ड (peace bond) यानी शांति बनाए रखने के मुचलके के कथित उल्लंघन से जुड़ी कार्यवाही के दौरान दिया गया.

पढ़े पूरी खबर……

3. दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं झुकीं नेहा बोरा

दिल्ली में प्रदर्शनों में शामिल होने को लेकर आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा (Neha Bora) और प्रशासन के बीच विवाद जारी है. स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) की ओर से जारी नोटिस में नेहा बोरा को पीस बॉन्ड भरने के लिए कहा गया था. इस नोटिस को चुनौती देते हुए उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) का रुख किया था.

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरेंः

दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल से 24 लाख की ठगी: दिल्ली पुलिस(Delhi Police) की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट साइबर थाना पुलिस ने एक महिला कांस्टेबल से 24 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने कथित तौर पर खुद को क्रिकेट जगत की बड़ी हस्ती बताकर महिला कांस्टेबल को अपने जाल में फंसाया और ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए.

पढ़े पूरी खबर……

जामिया मिलिया इस्लामिया में ऑफलाइन कक्षाएं बंद: दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) विश्वविद्यालय में जारी छात्र प्रदर्शनों के बीच प्रशासन ने ऑफलाइन कक्षाएं बंद करने का फैसला लिया है. अगले आदेश तक विश्वविद्यालय में कक्षाएं ऑनलाइन मोड में संचालित होंगी.

पढ़े पूरी खबर……