सूरत में आगजनी की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। समय रहते दमकल विभाग की मुस्तैदी से कोई बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी भी घटना में कोई जनहानि दर्ज नहीं की गई।

सिलेंडर में गैस लीकेज के बाद टेंपो में भीषण आग

वराछा के मिनी बाजार के पास शुक्रवार देर रात सड़क किनारे खड़े एक टेंपो में एलपीजी सिलेंडर से गैस लीकेज के बाद अचानक आग लग गई। टेंपो का इस्तेमाल सड़क पर जेब्रा क्रॉसिंग और थर्मोप्लास्टिक पेंटिंग के काम के लिए किया जाता था। स्पार्क होते ही टेंपो आग की भीषण लपटों से घिर गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

साड़ी लेस फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से हादसा

दूसरी घटना अंजना फार्म स्थित शांतिनगर की है, जहाँ बंद पड़ी साड़ी की लेस बनाने वाली फैक्ट्री के खाता नंबर 35 में सुबह करीब 3:33 बजे आग लग गई। दमकल कर्मियों ने शटर खोलकर देखा तो अंदर धुआं भरा हुआ था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, टेबल से शुरू हुई यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। हादसे में टेबल, पानी की मोटर और रोलिंग मशीन जलकर खाक हो गई।

डिंडोली: बेडरूम में लगी आग

तीसरी घटना डिंडोली के मधुबन सर्कल स्थित साई एवेन्यू रुकमणि सोसायटी (मकान नंबर 302) की है। शनिवार रात 10 बजे बेडरूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क गई, जिससे कमरे में रखा फर्नीचर और कपड़े जल गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत कार्रवाई कर आग को मकान के बाकी हिस्सों में फैलने से रोक लिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें