जींद पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है और आने वाले दिनों में बीजेपी सरकार के कई और इस्तीफे बाकी हैं।
संजय कुमार, जींद। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा अभी तो शुरुआत है, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी और भी इस्तीफे बाकी हैं।
शिक्षा व्यवस्था पर साधा निशाना
सुशील गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी सरकार शिक्षा पर ताले लगाने का काम कर रही है। बीजेपी की सरकारों में सैकड़ों बार पेपर लीक हुए हैं, इनको शर्म आनी चाहिए।
पंजाब सरकार के कदम की सराहना
पंजाब का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में एग्जाम के दौरान स्मार्टफोन के साथ दो युवकों को मौके पर पकड़ा गया। इसके लिए पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री को तो इनाम दिया जाना चाहिए।
पंजाब में बहुमत का दावा
प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. सुशील गुप्ता ने दावा करते हुए कहा कि पंजाब में पहले से ज्यादा बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।


