लवकुश बैरागी, आगर मालवा। सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव में मतदान के बीच सियासी माहौल गरमाता नजर आ रहा है। वार्ड नंबर 7 में मतदान प्रक्रिया के दौरान मशीन बदले जाने को लेकर कांग्रेस विधायक भैरों सिंह परिहार ‘बापू’ ने सवाल खड़े किए हैं। विधायक का आरोप है कि प्रत्याशी को बिना सूचना दिए मतदान मशीन बदली गई। इसी दौरान सामने आए एक वीडियो को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है।

कांग्रेस ने लगाए ये आरोप

वीडियो के आधार पर कांग्रेस की ओर से कथित फर्जी मतदान का आरोप लगाया जा रहा है। कांग्रेस विधायक भैरों सिंह परिहार ‘बापू’ ने इस पूरे मामले को लेकर कड़ी आपत्ति जताई और मौके पर तीखे सवाल उठाए। उनका एक बयान भी चर्चा में है, “तुम्हारे बाप का राज है क्या…?

ये भी पढ़ें: इंदौर में ‘घंटा’ के बाद अब सुसनेर में ‘घंटी’ का जिक्र, कैलाश विजयवर्गीय का वीडियो वायरल

चुनावी माहौल गर्म

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर वार्ड नंबर 7 में मशीन बदलने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या प्रत्याशी को मशीन बदले जाने की सूचना दी गई थी? और वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति को लेकर लगाए जा रहे फर्जी मतदान के आरोपों की सच्चाई क्या है? इन तमाम सवालों पर अब प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों के आधिकारिक स्पष्टीकरण का इंतजार है। फिलहाल सुसनेर उपचुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है और वार्ड नंबर 7 का यह मामला चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बना हुआ है।

रायसेन जिला पंचायत उपचुनाव का बहिष्कार

राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। रायसेन जिला पंचायत उपचुनाव वार्ड क्रमांक-3 के ग्राम मऊ पथरई में बदहाल सड़क से नाराज ग्रामीणों ने जिला पंचायत उपचुनाव का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया। सड़क नहीं तो वोट नहीं” के नारे के साथ ग्रामीणों ने मतदान केंद्र क्रमांक 144 और 145 से दूरी बना ली, जिससे सुबह 10 बजे तक महज 3 वोट ही पड़े। ग्रामीणों का आरोप है कि कई वर्षों से शिकायतें करने के बावजूद उनकी आवागमन की समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

चुनाव बहिष्कार की खबर मिलते ही निर्वाचन अधिकारी मनोज उपाध्याय और एसडीएम मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से समस्या के समाधान का आश्वासन और समझाइश दिए जाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और मतदान दोबारा शुरू हो सका।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m