भोपाल। आतंकवाद से जुड़े संदिग्ध गतिविधियों के मामले में गिरफ्तार इजहार उल हक को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इजहार उल हक की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश दिया गया।

READ MORE: सागर में टाइगर का हमला: जंगल में घूमने गए युवक पर किया अटैक, गंभीर घायल

जानकारी के अनुसार, इस मामले में जांच कर रही एटीएस (ATS) ने इजहार उल हक की आगे की रिमांड नहीं मांगी। इससे पहले एटीएस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। मामले में चार अलग-अलग राज्यों से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें फरहाज, शाकिर, मनईम और इजहार उल हक शामिल हैं।

READ MORE: एमपी सहकारिता चुनाव: कांग्रेस ने अरुण यादव और गोविंद सिंह समेत 7 दिग्गजों की हाई-पावर कमेटी गठित

जांच एजेंसियों ने चारों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने का दावा किया है। फिलहाल चारों संदिग्ध आरोपी भोपाल जेल में बंद हैं। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं और आरोपियों के नेटवर्क तथा गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m