राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा के सरेंडर पर सस्पेंस बना हुआ है। सौरभ के वकील ने लोकायुक्त कोर्ट में सरेंडर के लिए आवेदन दिया है। इस आवेदन पर कोर्ट विचार करेगी।
BIG BREAKING: सौरभ शर्मा ने किया सरेंडर, डेढ़ महीने से फरार था ‘धनकुबेर’
इससे पहले फोन पर बातचीत में उसके वकील राकेश पराशर ने दोपहर 1 बजे सौरभ को सरेंडर करने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने पाबंद कर दिया है। कल वह कोर्ट में पेश हो सकता है। बता दें कि कुछ घंटों पहले सौरभ शर्मा के लोकायुक्त कोर्ट में सरेंडर करने की बात सामने आई थी।
गौरतलब है कि 18 दिसंबर को लोकायुक्त ने राजधानी भोपाल में छापामार कार्रवाई की थी। वहीं 19 दिसंबर को मेंडोरी गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को खाली प्लॉट पर खड़ी एक लावारिस क्रिस्टा गाड़ी के होने की सूचना दी थी। जिसमें 6 से 7 बैग रखे हुए थे।
कैश का अंदेशा होने की वजह से आयकर विभाग को सूचित किया गया था। जिसके बाद IT की टीम ने कांच तोड़कर अंदर से बैग बाहर निकला, जिसमें 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया था।

