एसआर रघुवंशी, गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां जामनेर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक घर में काम करने के दौरान अचानक से महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुई उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
READ MORE: हत्यारे बेटे का खौफनाक कांड: 40 हजार मांगने पर पिता की हत्या, फिर बक्से में डाला शव, पुलिस को 11 महीने बाद मिला कंकाल
20 वर्षीय मृतिका लक्ष्मी कंवर के पति ने बताया कि उसकी पत्नी रोज की तरह घर का काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक से उसे चक्कर आए और सीने में तेज दर्द उठा। महिला की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे पीपलखेड़ी ले जाया गया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि इस बीच परिजन जब तक अस्पताल पहुचंते, रास्ते में ही उसकी मौत गई।
13 माह की बच्चे के सिर से उठा मां का साया
मृतका लक्ष्मी कंवर मूल रूप से राजस्थान में जयपुर के पास स्थित एक गांव की रहने वाली थी। करीब ढाई साल पहले उसकी शादी जामनेर निवासी पृथ्वीराज सिंह के साथ हुई थी। लक्ष्मी का एक 13 महीने का मासूम बच्चा भी है। महिला की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
पहले से नहीं थी कोई बीमारी
मृतका के पति मुताबिक लक्ष्मी को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। पुलिस कहना है कि पहली नजर में तो मामला तबीयत बिगड़ने से हुई मौत का लग रहा है। परिजन में किसी बीमारी के होने की बात से इंकार कर रहे हैं। फिलहाल जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई पूरी कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

