बुलंदशहर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भाईपुरा में गर्भवती महिला फरीदा की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार फरीदा लगभग 6 महीने की गर्भवती थी और शादी को 7 महीने हुए थे। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल,पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
दहेज प्रताड़ना के आरोप
मृतका के माता-पिता ने बताया कि फरीदा मूल रूप से भाईपुरा गांव की रहने वाली थी। तकरीन सात महीने पहले उसकी शादी गांव के ही साकिब के साथ हुई थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि ईद के आस-पास दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
READ MORE: बंगाल के बाद यूपी में खेला! हाथी की चाल से क्रैश हुई साईकिल, विदेश भागे अखिलेश
हालत बिगड़ने पर इलाज में देरी का आरोप
परिजनों का कहना है कि महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद भी समय पर सही इलाज नहीं कराया गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

