लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही है। इसी बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। जिसके मुताबिक सपा के 55 विधायक और 25 सांसद बसपा के संपर्क में हैं। दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के बाद अब यूपी में खेला हो सकता है।
अखिलेश यादव से उठा भरोसा
इधर अखिलेश यादव चले विदेश, उधर समाजवादी पार्टी के सपा बहादुरों की महात्वाकंक्षा जगने लगी है। अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके अखिलेश यादव से अब उनके ही सांसदों और विधायकों का भरोसा उठने लगा है, और वो हाथी की सवारी करने को बेताब नजर आ रहे हैं।
सपा के 55 विधायक बसपा के संपर्क में
उत्तर प्रदेश की राजनीति को झकझोरने वाली यह खबर मीडिया के माध्यम से सामने आई है और सोशल मीडिया पर तैर रही है। पिछले कई सालों से उत्तर प्रदेश की राजनीति में अलग-थलग मानी जा रही बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती ने अखिलेश यादव को ऐसा झटका दिया है कि सपाइयों की नींद ही उड़ गई है, खबर है कि सपा के 55 विधायक और 25 सांसद बसपा के संपर्क में हैं।
READ MORE: बन गया इतिहास! सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर CM योगी ने PM मोदी को दी बधाई, कहा- भारतीय लोकतंत्र का यह…
उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 2027 विधानसभा चुनाव का माहौल बसपा के पक्ष में बह चला है। यही वजह है कि पीडीए-पीडीए का राग अलापने वाले अखिलेश भैया को उनके ही सिपाहियों ने ऐसा झटका दिया कि वो न घर के नजर आ रहे हैं और न घाट के। शायद अखिलेश को इसकी भनक लग चुकी थी, लिहाजा व लाल टोपी को उतार फेंका और जींस टीशर्ट धारण कर लंदन की चल दिए।
READ MORE: अरे अम्मू जी, अगर आप सच्चे क्षत्रिय होते तो… ‘नालायक’ वाले बयान पर ओपी राजभर का पलटवार, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दे डाली बड़ी चुनौती
बीते 10 वर्षों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चल रही विकास की लहर ने विपक्ष को इस कदर हतोत्साहित किया है कि उनके अपने चुने गए विधायकों और सांसदों को जनता के सवालों का जवाब नहीं मिल रहा है। अपनी राजनीति बचाने को वो बहन जी के साथ ही जाने को बेताब हैं।
दिलचस्प है कि 2027 के चुनाव में सपा के साथ अपना वजूद खोज रहे राहुल गांधी फिर पनौती साबित हो रहे हैं। इस चुनाव में सपा और कांग्रेस गठबंधन की लुटिया फिर डूबेगी यह तो सबको पता था, लेकिन चुनाव के पहले ही ऐसा होगा यह, दो लड़कों की आत्ममुग्ध जोड़ी को पता नहीं था।

