लखनऊ. पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर 4399 पूरे कर लिए हैं, जो भारतीय राजनीति में सबसे अधिक समय है. पीएम मोदी से पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू 4398 दिनों तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी थी. पीएम मोदी की इस उपलब्धि पर सीएम योगी ने बधाई दी है.

इसे भी पढ़ें- अरे अम्मू जी, अगर आप सच्चे क्षत्रिय होते तो… ‘नालायक’ वाले बयान पर ओपी राजभर का पलटवार, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दे डाली बड़ी चुनौती

सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 145 करोड़ भारत वासियों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए सतत समर्पित, अमृतकाल के सारथी आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भारत के इतिहास में सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने वाले जननेता बनने पर हार्दिक बधाई. भारतीय लोकतंत्र का यह अभूतपूर्व कीर्तिमान संपूर्ण देश वासियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति है.

इसे भी पढ़ें- चढ़ावे में चोरी करने वालों को कौन बचा रहा है? अखिलेश यादव का BJP सरकार पर हमला, सवाल खड़ा करते हुए पूछे तीखे सवाल

आगे सीएम योगी ने कहा, इतिहास में ऐसे अवसर विरले ही दिखते हैं, जब कोई नेतृत्व केवल सरकार का नहीं, बल्कि एक युग की चेतना का प्रतीक बन जाता है. यह सम्मान उसी तप, त्याग, दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा का अभिनंदन है, जिसने करोड़ों देश वासियों को ‘विकसित भारत’ के स्वप्न से जोड़ा है. राष्ट्रसेवा को समर्पित आपकी यह अविराम साधना भारत की प्रगति, प्रतिष्ठा और पराक्रम की नई गाथाएं लिखती रहे, यही मंगलकामना है.