पवन राय, मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। निवास थाना क्षेत्र के घुरनेर गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। शुक्रवार सुबह गांव के लोगों को जब यह जानकारी मिली कि महिला उठ नहीं रही है, तो मौके पर पहुंचकर देखा गया कि महिला का शव उसके घर के पास बनी झोपड़ी में पड़ा है। शव छत-विक्षत हालत में था और चेहरे व शरीर पर गहरे चोट के निशान साफ दिख रहे थे। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
READ MORE: प्यार का दर्दनाक अंत! श्योपुर में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव
मृतिका अपने मुख्य घर से अलग झोपड़ी में रहती थी। बताया जा रहा है कि उसका पति और परिवार के अन्य सदस्यों से अक्सर विवाद होता रहता था। महज तीन दिन पहले भी परिवार में झगड़े की घटना सामने आई थी। आज सुबह मृतिका के बेटे ने ही गांव की एक महिला को बताया कि उसकी मां नहीं उठ रही हैं। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को मृत पाया। शव पर गंभीर चोटों के निशान देखकर लोगों में दहशत फैल गई।
READ MORE: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस ने शिकायत के 2 घंटे बाद ही किया गिरफ्तार, आरोपी निकला पहले से शादीशुदा
सूचना मिलते ही निवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है और हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतिका का पति इस समय संदेह के घेरे में है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत हत्या का मामला है या कोई अन्य कारण।घटना के बाद पूरे घुरनेर गांव में दहशत का माहौल है।

