Sussanne Khan Maldives Vacation: मुंबई। ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ और इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। इस वेकेशन की कुछ खूबसूरत झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वीडियो में दोनों समंदर के बीच बने वॉटर विला में सुकून के पल बिताते और एक-दूसरे के साथ समय एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।
वॉटर विला से बीच तक, दिखीं वेकेशन की खास झलकियां
सुजैन और अर्सलान ने साथ में मालदीव ट्रिप का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें नीले समंदर, खूबसूरत नजारों और उनके वॉटर विला की झलक देखने को मिल रही है। कहीं दोनों साथ बैठकर ब्रेकफास्ट करते दिख रहे हैं तो कहीं बीच किनारे एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ कपल ने कैप्शन में अपनी इस जगह को जन्नत जैसा बताया और लिखा कि उनके सपने सच हो गए हैं।
सुजैन और अर्सलान की साथ में तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। दोनों करीब पांच साल से रिलेशनशिप में हैं और छुट्टियों से लेकर खास मौकों तक साथ नजर आते रहे हैं। मालदीव से सामने आया यह वीडियो भी उनके फैंस को पसंद आ रहा है।
रियलिटी शो और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं अर्सलान
अर्सलान गोनी पेशे से अभिनेता हैं। वह हाल ही में अमेजन प्राइम के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आए थे। शो के दौरान कुशाल टंडन के साथ उनकी बहस भी चर्चा में रही थी। इसके अलावा अर्सलान कई वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। सुधीर मिश्रा की थ्रिलर वेब सीरीज में उन्होंने कुणाल मट्टू का किरदार निभाया था।
वहीं, सुजैन खान ऋतिक रोशन से तलाक के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। दोनों के बीच अब भी अच्छे रिश्ते बताए जाते हैं। सुजैन और अर्सलान की यह मालदीव ट्रिप एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
Tabu King 100: 28 साल बाद नागार्जुन के साथ दिखेंगी तब्बू, बर्थडे पर रिलीज होगा फिल्म से पहला लुक
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

