कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर हिंसा की बड़ी घटना सामने आई है। बुधवार देर रात भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के करीबी और निजी सहायक बताए जा रहे चंद्रनाथ रथ (Chandranath Rath) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं इस हमले में उनके ड्राइवर समेत तीन लोग जख्मी हुए हैं।

बाइक सवार हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ पर की फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, यह वारदात नॉर्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ रात करीब 11:30 बजे स्कॉर्पियो वाहन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जेस्सोर रोड स्थित दोहारिया इलाके के पास मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

हमलावरों ने बेहद करीब से करीब 4 से 5 राउंड अंधाधुंध गोलियां चलाई, जिनमें कई गोलियां चंद्रनाथ रथ के सीने और सिर में लगीं। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल चंद्रनाथ रथ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हमले में उनके ड्राइवर समेत दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
हमलावर फरार, जांच में जुटी पुलिस
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा भड़की
पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा, आगजनी और मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस ने ऐसे मामलों में करीब 200 केस दर्ज किए हैं और 433 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 1,100 से अधिक लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

