US Actress Sydney Sweeney Controversial Sports Ad: अमेरिकी एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी का विवादित स्पोर्ट्स एड ने बवाल मचा दिया है। इस विवादित एड में एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी न्यूड होकर स्पोर्ट्स बेचती हुईं दिख रहीं है। इस विज्ञापन में सिडनी स्वीनी स्पोर्ट्स के अलग-अलग इक्विपमेंट के साथ नजर आती हैं। कहीं रग्बी बॉल पकड़े हैं, कहीं फुटबॉल तो कहीं टेनिस रैकेट। हालांकि सिडनी स्वीनी एड में अधिकतर जगह न्यूड दिख रहीं हैं या फिर बेहद कम कपड़े पहने हुए हैं। कई जगह स्पोर्ट्स इक्विपमेंट से ही शरीर को ढकती नजर आ रहीं हैं।

वहीं एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी न्यूड होकर स्पोर्ट्स बेचने का विज्ञापन हिला खिलाड़ियों को रास नहीं आ रहा है। विज्ञापन के रिलीज होने के कुछ ही दिनों में कई ओलंपिक और इंटरनेशनल एथलीट इसके खिलाफ खुलकर सामने आईं हैं। सभी न्यूडिटी को लेकर नाराज हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि महिलाओं को सेक्सुअलाइज करना बंद करना चाहिए।

चार बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट तैराक एरियन टिटमस (Ariarne Titmus) ज्ञापन को देखकर वह बेहद नाराज हैं और सवाल उठाया कि महिलाओं के शरीर को पैसे कमाने के लिए सेक्सुअलाइज करना आज भी स्पोर्ट्स मार्केटिंग का हिस्सा क्यों है? महिला खिलाड़ियों ने टीमवर्क, मेहनत, समर्पण और एकजुटता के जरिए अपनी जिंदगी बनाई है। अमेरिकी जिम्नास्ट ग्रेसी क्रेमर ने अपने ट्रेनिंग और जिम्नास्टिक के वीडियो के साथ संदेश दिया कि यह वह है जो एक महिला को स्पोर्ट्स में दिखना चाहिए। जबकि ब्रिटिश स्प्रिंटर एमी हंट ने रेस के बाद कैमरे पर सिडनी स्वीनी का नाम लेते हुए अपने शरीर की मांसपेशियों, मेहनत, पसीने और संघर्ष की बात की। ऑस्ट्रेलियाई वॉटर पोलो खिलाड़ी टिली कियर्न्स ने भी विज्ञापन की तीखी आलोचना की है।

अन्य महिला एथलीटों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से अपने शरीर और खूबसूरती के बजाय अपनी ताकत, मेहनत और उपलब्धियों के जरिए पहचाने जाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है। ऐसे में स्पोर्ट्स बेटिंग को प्रमोट करने के लिए महिला शरीर को सेक्सुअल तरीके से पेश करना महिलाओं को सेक्सुअल सिंबल के तौर पर दिखाने जैसा है।

कौन हैं सिडनी स्वीनी

सिडनी स्वीनी का जन्म 12 सितंबर 1997 को हुआ। वह अमेरिकी अभिनेत्री हैं और शुरुआती दौर में ‘इन द वॉल्ट’ और ‘एवरीथिंग सक्स!’ जैसी सीरीज में नजर आईं। इसके बाद ‘शार्प ऑब्जेक्ट्स’, ‘द हैंडमेड्स टेल’, ‘यूफोरिया’ और ‘द व्हाइट लोटस’ ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। ‘यूफोरिया’ में उन्होंने कैसी हॉवर्ड और ‘द व्हाइट लोटस’ में ओलिविया मॉसबाकर का किरदार निभाया। 2022 में दोनों सीरीज के लिए उन्हें अलग-अलग एमी नामांकन मिले। बड़े पर्दे पर उन्होंने ‘वंस अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड’, ‘द वॉयअर्स’, ‘रियलिटी’, ‘इमैक्युलेट’ और ‘एनीवन बट यू’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं हैं।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m