China President Xi Jinping Health Update: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा किया गया है। BRICS समिट में हिस्सा लेने के बाद भारत से लौटने ही इमरजेंसी इलाज के लिए शी जिनपिंग को हॉस्पिटल ले जाया गया था। इतना ही नहीं, BRICS समिट के दौरान भी शी जिनपिंग की सेहत बिगड़ गई थी। राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सेहत को लेकर ये बड़ा दावा चीनी लोकतंत्र पार्टी ने किया है।
चीनी लोकतंत्र पार्टी (CDP) के चेयरमैन जी वानजुन ने कहा कि BRICS समिट से लौटने के बाद जिनपिंग को बीजिंग एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें सैन्य हेलीकॉप्टर के जरिए बीजिंग 301 अस्पताल ले जाया गया था। उनका दावा है कि जिनपिंग को अस्पताल में इमरजेंसी इलाज किया गया था।
वानजुन ने दावा किया है कि जिनपिंग के चीन लौटने पर बीजिंग एयरपोर्ट पर सामान्य तौर पर दिखाई देने वाला आधिकारिक स्वागत नहीं हुआ। उनके मुताबिक, न तो बड़ी संख्या में अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद थे और न ही कोई औपचारिक स्वागत समारोह हुआ। CDP के चेयरमैन जी वानजुन ने इससे आगे दावा किया है कि नई दिल्ली में BRICS Summit के दौरान भी जिनपिंग की तबीयत अचानक बिगड़ी थी और उन्हें उनके साथ मौजूद मेडिकल टीम ने संभाला था। उनके मुताबिक, इसी वजह से जिनपिंग ने अपनी भारत यात्रा कथित तौर पर तय कार्यक्रम से पहले समाप्त कर दी थी।
चीन सरकार और अस्पताल प्रबंधन ने पुष्टि नहीं की
हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जिनपिंग के 301 अस्पताल में भर्ती होने, आपातकालीन उपचार दिए जाने या सैन्य हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाए जाने की पुष्टि चीन सरकार या फिर 301 अस्पताल प्रबंधन ने नहीं की है।
PM मोदी की गाला डिनर में शामिल नहीं थे जिनपिंग
बता दें कि चीन के राष्ट्रपति शी करीब 7 साल बाद ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत के दौरे पर आए थे। ब्रिक्स समिट के दौरान पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई थी। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से आयोजित गाला डिनर में जिनपिंग शामिल नहीं हुए थे। उनकी डिनर में अनुपस्थिति की आधिकारिक वजह सार्वजनिक नहीं की गई थी। लिहाजा चीनी लोकतंत्र पार्टी (CDP) के चेयरमैन जी वानजुन का दावा सही कहा जा रहा है।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



