PM Modi Childhood Friend Asgar Ali Vohra: पीएम मोदी के बचपन के दोस्त असगर अली वोहरा की जमीन वापस मिल गई है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड निवासी 81 साल के असगरअली वोहरा ने जमीन कब्जा मामले में पीएम मोदी से मुलाकात की थी। इसके बाद भायंदर में उनकी 2,810 स्क्वायर मीटर जमीन पर कब्जा करने के आरोपों के बाद बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता (MLA Narendra Mehta) की कंपनी ‘सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शन्स’ ने जमीन से कब्जा छोड़ने और प्लॉट की निर्माण अनुमति सरेंडर करने की बात कही है। साथ ही विधायक नरेंद्र मेहता ने वोहरा के खिलाफ पहले की गई पुलिस शिकायत वापस लेने का ऐलान कर दिया।

भायंदर में 2,810 स्क्वायर मीटर जमीन पर कब्जा को लेकर असगर अली वोहरा ने 8 सितंबर को मोदी से मुलाकात कर जमीन विवाद में दखल देने और सीबीआई जांच की मांग की थी। उनका दावा है कि उन्होंने गुजरात के वडनगर स्थित बीएन स्कूल में पीएम मोदी के साथ पढ़ाई की थी। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि प्रधानमंत्री अपने स्कूलमेट के मामले में न्याय सुनिश्चित करेंगे।

गुजरात के वडनगर स्थित बीएन स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पढ़ाई कर चुके असगर अली वोरा का आरोप था कि उन्होंने 1989 में उन्होंने भायंदर (ईस्ट) के नवघर इलाके में करीब 2,810 स्क्वायर मीटर जमीन खरीदी थी। 2011 में ‘स्वयं बिल्डर्स’ और बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता की ‘सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शन्स’ ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। वोरा पिछले 15 सालों से प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे। पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान उन्हें जल्द न्याय का भरोसा दिया था।

उन्होंने यह भी बताया कि मीटिंग के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री से पॉज़िटिव जवाब मिला। इस मीटिंग के बाद, सरकारी अधिकारियों ने इस मामले को उठाया। मंगलवार को मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी श्रीकर परदेशी ने मंत्रालय में एक मीटिंग की। मीटिंग में वोरा, मेहता, मीरा-भायंदर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन कमिश्नर राधा विनोद शर्मा और टाउन प्लानर पुरुषोत्तम शिंदे शामिल हुए। आखिरकार पीएम मोदी से मुलाकात के बाद उनके स्कूल के फ्रेंड असगर अली वोहरा को उनकी जमीन वापस मिल गई।

मेहता ने पुरानी पुलिस शिकायत वापस लेने की बात कही

इसके बाद बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता ने पुलिस कमिश्नर को अलग पत्र भेजा। इसमें उन्होंने वोहरा और उनके सहयोगी अजय ढोका के खिलाफ पहले की गई शिकायत वापस लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।2015 की इस शिकायत में वोहरा और ढोका पर कथित आपराधिक अतिक्रमण और धमकी के आरोप लगाए गए थे। शिकायत वापस लेने से जुड़े आधिकारिक पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए हैं।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m