UPI Payment charge Detail on Railway Reservation-Electricity Bill and Petrol Pump Bill: सरकार ने यूपीआई से लेनदेन के नियम पर बड़ा बदलाव किया है। ₹2000 रुपये से कम के लेनदेन पर एमडीआर जीरो रखा गया है। जबकि UPI से ₹2000 से ज्यादा पेमेंट पर 0.4% चार्ज लगेगा। फीस की मैक्सिमम लिमिट 300 रुपए तक की गई है। इससे 15 अक्टूबर से लागू हो रहे UPI मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के नए नियमों के बीच डिजिटल भुगतान को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालांकि हालांकि न नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा मंगलवार को जारी किए गए सर्कुलर पर नजर डालें, तो सभी पर एक समान एमडीआर लागू नहीं होगा। सरकार ने इसे तमाम कैटेगरी में बांटा है और उसी हिसाब से राहत भी दी है. इनमें पांच यूपीआई पेमेंट कैटेगरी को फ्लैट-रेट- मॉडल (UPI MDR Flat Rate Model) के तहत रखा गया है यानी पेमेंट कितना भी हो एक समान चार्ज लागू होगा।

देश के करोड़ों लोग रेलवे रिजर्वेशन- बिजली बिल और पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के बाद बिल का भुगतान UPI Payment से करते हैं। इससे लोगों को आशंका है कि ₹2000 से ज्यादा के बिल पर कितना चार्ज देना होगा। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के दिशानिर्देशों के अनुसार रेलवे रिजर्वेशन- बिजली बिल और पेट्रोल पंप पर UPI से पेमेंट करने पर 5 रुपए की फ्लैट फीस देनी होगी। आइए इस नियम को विस्तार से समझते हैंः-

2001 या इससे अधिक पर सिर्फ 5 रुपये
यूपीआई पेमेंट एमडीआर फ्लैट-रेट- मॉडल (UPI MDR Flat Rate Model) की बात करें, तो सरकारी सर्कुलर में साफ किया गया है कि अगले महीने की 15 तारीख से लागू होने वाले नए मर्चेंट डिस्काउंट रेट फ्रेमवर्क के तहत कुछ निश्चित कैटेगरी में व्यापारियों को राहत देते हुए सरकार ने प्रति लेनदेन 5 रुपये की रियायती दर सेट की है। इसका सीधा मतलब है कि UPI Payment भले ही 2000 रुपये से ज्यादा या फिर 10,000 रुपये या इससे अधिक का क्यों न हो, MDR 5 रुपये ही रहेगा।

पेट्रोल पंप पर ₹2001 से ₹5000 UPI से पेमेंट पर कितना देना होगा चार्ज?

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के दिशानिर्देशों के अनुसार पेट्रोल पंपों के लिए एक विशेष रियायती ढांचा तय किया गया है। इसके तहत 2,000 रुपए से अधिक के फ्यूल पेमेंट पर स्टैंडर्ड 0.4% प्रतिशत दर के बजाय केवल 5 रुपए का फ्लैट MDR शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि 2,000 रुपए तक के सभी UPI ट्रांजेक्शन पूरी तरह से शुल्क-मुक्त रहेंगे। राहत की बात यह है कि इस मर्चेंट शुल्क का सीधा बोझ ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा। पेट्रोल-डीजल की टंकी फुल कराते समय उपभोक्ताओं से कोई अतिरिक्त सर्विस चार्ज या फीस नहीं ली जाएगी।  यह व्यवस्था पेट्रोल पंप मालिकों और बैंकों के बीच निपटाई जाएगी।  UPI के जरिए पेट्रोल स्टेशन पर फ्यूल खरीदने पर 2,000 रुपए से ज्यादा के पेमेंट के लिए 5 रुपए की फ्लैट रियायती दर लागू होगी। 5 रुपए की फ्लैट फीस पेट्रोल पंप ऑपरेटर्स को टैंक रिफिल पर लगने वाली ज्यादा प्रोसेसिंग फीस से बचाएगी।

रेलवे रिजर्वेशन करने पर ₹2000 से ज्यादा के पेमेंट पर कितना चार्ज लगेगा?

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के मुताबिक रेलवे रिजर्वेशन को भी फ्लैट-रेट- मॉडल (UPI MDR Flat Rate Model) के तहत रखा गया है। यानी ट्रेन टिकट के लिए किए गए 2000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर भी फ्लैट 5 रुपये एमडीआर लागू होगा। साफ कर दें कि ये यात्री पर नहीं लगेगा। इसका मतलब है कि यात्री को अपना टिकट बुक करने के लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा, बल्कि ये पेमेंट सर्विस मुहैया कराने वाला इंडियन रेलवे देगा।

₹2000 से ज्यादा के बिजली बिल पर कितना चार्ज देना होगा?

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के मुताबिक बिजली बिल पेमेंट को भी फ्लैट-रेट- मॉडल (UPI MDR Flat Rate Model) के तहत रखा गया है। इसका बिलों का भुगतान भी इसी फिक्स्ड एमडीआर वाली कैटेगरी में आएगा। इसका मतलब बिजली बिल, नगरपालिका जल और पाइप नेचुरल गैस यानी PNG जैसी सर्विसों के बिल भले ही 2,000 रुपये से अधिक के हों, इनका यूपीआई से पेमेंट प्राप्त होने पर 5 रुपये का MDR लागू होगा।

इंश्योरेंस पेमेंट का क्या होगा?

UPI से किए जाने वाले इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट पर भी रियायती दर मिलेगी। 2,000 रुपए से ज्यादा के प्रीमियम के लिए, प्रतिशत-आधारित चार्ज के बजाय हर ट्रांजैक्शन पर 5 रुपए का फ्लैट MDR लागू होगा। सरकार ने इस सेक्टर को फ्लैट रेट मॉडल वाली कैटेगरी में शामिल किया है। यानी बीमा का प्रीमियम चाहे कितना भी भरा गया हो इस पर बीमा कंपनी से प्रति ट्रांजैक्शन सिर्फ पांच रुपये वसूला जाएगा।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m