Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (15 सितंबर 2026) की खबरों में ₹2000 से ज्यादा UPI Payment पर चार्ज लगेगा, 15 अक्टूबर से लागू होगा नियम; दलित BJP नेता को अंधेरे कमरे में पूरी रात डंडे-बेल्ट से पीटा; बैरियर-फ्री होगी Highway Toll Plaza; बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर Meta का बड़ा फैसला; भारत में Formula 1 रेस की हो सकती है वापसी प्रमुख रहा।

1. ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा, 15 अक्टूबर से लागू होगा नियम
भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे बड़ा माध्यम बन चुके UPI को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सरकार और NPCI के नए Merchant Discount Rate (MDR) फ्रेमवर्क के मुताबिक 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर MDR लागू होगा। दो हजार रुपए से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी MDR चार्ज 15 अक्तूबर 2026 से लागू हो जाएगा। एमडीआर दुकानदार और उसके बैंक के बीच का चार्ज होगा। दो हजार रुपए तक के मर्चेंट पेमेंट पर एमडीआर नहीं लगेगा, लेकिन दो हजार रुपए से ऊपर के पेमेंट पर सामान्य तौर पर 0.4% चार्ज तय किया गया है।

2. भारत में Formula 1 रेस की हो सकती है वापसी
रफ्तार के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। भारत में एक बार फिर Formula 1 रेस की वापसी की उम्मीद जगी है। केंद्र सरकार ने देश में Formula 1 और मोटरस्पोर्ट्स को बढ़ावा देने और इसके पूरे इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। इस पहल का एक अहम मकसद 2028 में भारत में Formula 1 Grand Prix आयोजित किए जाने की संभावनाओं का आकलन करना है।

3. दलित BJP नेता को पूरी रात बेल्ट से पीटा
दलित बीजेपी नेता (Dalit BJP leader assaulted) ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर अंधेरे कमरे में पूरी रात डंडे-बेल्ट से पीटने का आरोप लगाया है। कंझावला मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार ने मुंडका विधायक गजेंद्र दराल पर पीटने का आरोप लगाया है। दोनों भाजपा नेताओं के बीच विवाद अनुशासन समिति पहुंच गया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा ने दोनों नेताओं से स्पष्टीकरण मांगा है। दोनों को 16 सितंबर को दोपहर 3 बजे प्रदेश अनुशासन समिति के सामने अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं।

4. बैरियर-फ्री होगी Highway Toll Plaza
लंबे सफर के दौरान टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनें सफर का मजा किरकिरा कर देती हैं। हालांकि अब ये परेशानी इतिहास बनने वाली है। जी हां… केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने हाईवे यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब Highway Toll Plaza पूरी तरह बैरियर-फ्री होगी। इससे टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लाइन नहीं लगेंगी। मार्च 2027 तक देश के सभी टोल प्लाजा पूरी तरह बैरियर-फ्री हो जाएंगे। एएनपीआर तकनीक के जरिए बिना गाड़ी रोके ही टोल टैक्स कटेगा।

5. बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर Meta का बड़ा फैसला
भारत सरकार ने बच्चों को इंटरनेट पर होने वाले यौन शोषण और हानिकारक कंटेंट से बचाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी और सख्ती बढ़ा दी है। इसी बीच Meta ने बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मामलों की जानकारी संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ साझा करने पर सहमति जताई है। सरकार और टेक कंपनियों के बीच लगातार हो रही बातचीत के बीच इसे बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः
बंगाल उपचुनाव: बीजेपी ने नंदीग्राम और रेजिनगर सीट पर उम्मीदवार का ऐलान कियाः भाजपा ने पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से हासिरानी रथ आज नामांकन दाखिल करेंगी. इस दौरान CM शुभेंदु अधिकारी खुद भी मौजूद रहेंगे. वहीं, रेजिनगर सीट से शाखारव सरकार के नाम की घोषणा हुई है. (पूरी खबर पढ़े)
सऊदी अरब में हूतियों का हमला से हड़कंपः सऊदी अरब में यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के बीच कई शहरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. यमन के हूतियों ने सऊदी अरब के दक्षिणी शहरों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं. सऊदी अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में 13 नागरिक घायल हुए हैं. हूतियों के हमले के बाद सऊदी ने खमीस मुशैत, आभा और ताइफ सहित कई दक्षिणी शहरों में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया. (पूरी खबर पढ़े)
संजुक्ता पाराशर बनीं CoBRA की पहली महिला IGः 2006 बैच की IPS अधिकारी संजुक्ता पाराशर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन यानी CoBRA का इंस्पेक्टर जनरल (IG) नियुक्त किया गया है। वह इस प्रतिष्ठित कमांडो यूनिट की IG बनने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। CRPF मुख्यालय ने पिछले सप्ताह उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया था, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। वह 1996 बैच के IPS अधिकारी दानेश राणा का स्थान लेंगी। (पूरी खबर पढ़े)
अमेरिका ने अंतरिक्ष में हथियार तैनात करने की पुष्टि कीः अमेरिका ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि उसने पृथ्वी की कक्षा (Orbit) में ऐसे अंतरिक्ष नियंत्रण हथियार तैनात किए हैं, जिनका इस्तेमाल दुश्मन की कार्रवाई से अमेरिकी सैन्य बलों की रक्षा के लिए किया जा सकता है। अमेरिकी वायु सेना के सचिव ट्रॉय मींक के बयान के बाद अमेरिकी Space Force ने भी इसकी पुष्टि की है। (पूरी खबर पढ़े)
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



